रेलवे ने बेहतरीन संचालन से 1.4 लाख अभ्यर्थियों को गंतव्य तक पहुंचाया
गोरखपुर, जून 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की तीन दिनों तक चली परीक्षा में अभ्यर्थियों की सुविधा, भीड़ प्रबन्धन तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित किया। रेलवे प्रशासन के सतर्कता और बेहतरीन प्रबंधन के चलते 1.4 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देने आए और बिना किसी दिक्कत के अपने गंतव्य को वापस चले गए। रेल प्रशासन ने नियमित गाड़ियों के अतिरिक्त 65 विशेष ट्रेनें चलाई गईं। चार ट्रेनों का मार्ग विस्तार किया। इतना ही नहीं अभ्यर्थियों को परीक्षा में समय से पहुंचाने के लिए 20 गाड़ियों का समय पुन: निर्धारित करने के साथ नियमित गाड़ियों में अस्थाई रूप से 136 अतिरिक्त कोच लगाए गए। 10 से अधिक गाड़ियों का विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव किया गया। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के रुकने के लिए गोरखपुर जं. स्टेशन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.