जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- दुर्गापूजा के दौरान कोल्हान समेत ओडिशा-बंगाल के यात्रियों को ट्रेनों से आवागमन में दिक्कत होगी, क्योंकि रेलवे चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा-राउरकेला के निकट पांचवीं लाइन के कार्य को लेकर ब्लॉक लेगा। इससे टाटानगर, हावड़ा व मुंबई मार्ग की 11 ट्रेनें 4 से 13 अक्तूबर तक रद्द होगी। मालूम हो कि रेलवे द्वारा बुधवार रात पूजा के यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर लाइन ब्लॉक के आदेश को वापस लेने और ट्रेनों के सामान्य समय से अप-डाउन की घोषणा की थी, लेकिन करीब एक घंटे के अंदर लाइन ब्लॉक जारी रखने और ट्रेनों को रद्द करने का आदेश फिर से हो गया। इससे टाटानगर-राउरकेला मेमू ट्रेन, टाटानगर से इतवारी, हटिया और बिलासपुर एक्सप्रेस 4, 7, 11 व 13 अक्तूबर को रद्द रहेगी। हावड़ा से कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस 4, 6, 11 और 13 अक्तूबर और हावड़ा-जूना...