जौनपुर, फरवरी 7 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। औड़िहार-जौनपुर रेल प्रखंड पर डोभी स्टेशन के पास पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रास्ते की शनिवार को रेलवे ने जांच कराई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर औड़िहार संजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और नाप-जोख के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। एक सप्ताह पूर्व रेलवे द्वारा बगेरवा-पूरनपुर मार्ग पर लोहे का गार्डर लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया था, जिससे पूरनपुर, कैथौली, लोकापट्टी समेत आधा दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया। स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और मरीजों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया था और रेल मंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की थी। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.