रेलवे ने बंद किया UTS ऐप, अब 'Rail One' से बुक होंगी जनरल व प्लैटफॉर्म टिकट; जानें नए फीचर्स
नई दिल्ली, मार्च 13 -- अनारक्षित रेल टिकट बुकिंग के लिए चलने वाले यूटीएस ऐप को अब रेलवे ने बंद कर दिया है। अब यह टिकट उनके नए ऐप रेल वन से ली जा सकती है। इस ऐप पर अनारक्षित टिकट के साथ ही आरक्षित टिकट और प्लैटफॉर्म टिकट लेने की भी सुविधा है। इतना ही नहीं, रेलगाड़ियों से संबंधित जानकारी और खाने के लिए ऑर्डर देने की सुविधा भी इस ऐप के माध्यम से दी जा रही है। जानकारी के अनुसार, रेलगाड़ियों के अनारक्षित टिकट और प्लैटफॉर्म टिकट के लिए रेलवे द्वारा यूटीएस ऐप चलाया जा रहा था। इसके माध्यम से प्रतिदिन लाखों टिकट देशभर में बुक की जाती थी। इसमें आरक्षित टिकट बुक करने की सुविधा नहीं थी। इस कारण अब भारतीय रेलवे ने इस माह से इसे बंद कर दिया है और उसकी जगह कई अन्य सुविधाओं के साथ रेल वन ऐप शुरू किया है। इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद यात्री कई प्रकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.