गंगापार, अप्रैल 22 -- सरायचंडी रेलवे क्रॉसिंग के पास सरायचंडी से तिवारीपुर मार्ग को रेलवे विभाग द्वारा बंद करने के विरोध में ग्रामीणों द्वारा किए गए आंदोलन का सार्थक परिणाम सामने आया है। आंदोलन की अगुवाई कर रहे भगवत मिश्रा के प्रयासों से करीब एक महीने बाद उत्तर रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंच कर पीड़ित किसानों, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि सड़क को बंद नहीं किया जाएगा। ज्ञात हो कि गारापुर से सिकंदरा होते हुए बहरिया जाने वाले इस मुख्य मार्ग से सरायचंडी रेलवे क्रॉसिंग के पहले बैजपुर, प्रतापपुर, सोपरावारी, तिवारीपुर व भोपतपुर होते हुए सहसों की तरफ जाने वाले इस राम पदारथ शुक्ल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मार्ग को रेलवे विभाग द्वारा बंद करने की सूचना पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। इसको लेकर भगवत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.