धनबाद, अप्रैल 8 -- धनबाद में ट्रेन उद्घाटन को लेकर उठे विवाद के बाद धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह से मिलकर खेद प्रकट किया। मेयर संजीव सिंह ने रेलवे के अधिकारियों से कहा कि किसी दूसरे के दबाव में आकर जनप्रतिनिधियों का आमंत्रण रद्द करना उनका सार्वजनिक अपमान करना है। उन्होंने कहा कि आगे से ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। मंगलवार को मामले की सुलह करने की पहल करते हुए धनबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम मनीष सौरभ और सीनियर डीओएम मोहम्मद इकबाल सहित अन्य रेलवे अधिकारी सिंह मेंशन पहुंचे, जहां उन्होंने सोमवार को हुई घटना पर खेद व्यक्त करते हुए अपनी भूल स्वीकार की और माफी मांगी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी। मेयर संजीव सिंह ने रेल अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.