पीलीभीत, जुलाई 7 -- पीलीभीत। तराई के रेल यात्रियों के लिए सोमवार का दिन यादगार बन गया। बहुप्रतीक्षित टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा का शाहजहांपुर तक विस्तार सोमवार को कर दिया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने पीलीभीत जंक्शन पर आयोजित समारोह में हरी झंडी दिखाकर विस्तारित रेल सेवा का शुभारंभ किया। इसी अवसर पर उत्तराखंड में हुए कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ कर टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस को भी हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया गया। इससे तराई क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलने के साथ धार्मिक, व्यावसायिक और पर्यटन यात्राओं को भी गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी और टनकपुर पीलीभीत सवारी गाड़ी को मिला सेवा विस्ताररेल कनेक्टिविटी में सुधार केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि रेलवे केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि ...