प्रयागराज, जुलाई 3 -- ईरान संकट और कच्चे तेल की कीमतों का असर रेलवे की माल ढुलाई पर पड़ा है। रेलवे बोर्ड ने डीजल इंजनों के शंटिंग और साइडिंग किराये में बढ़ोतरी कर दी है। ब्रॉड गेज पर अब 17,740 रुपये प्रति घंटा किराया लगेगा, जो पहले 17,560 रुपये था। कारोबारियों को प्रति घंटा 180 रुपये ज्यादा देने होंगे। मीटर गेज पर दर 14,770 रुपये तय हुई है। संयुक्त निदेशक अतुल कुमार के आदेश से नई दरें एक अगस्त 2026 से लागू होंगी। यह नियम भारत-नेपाल रेल यातायात पर भी लागू होगा। बिजली इंजनों के किराए में कोई बदलाव नहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...