देवघर, दिसम्बर 29 -- जसीडीह-झाझा सेक्शन के लाहाबन और सिमुलतला के बीच 27 दिसंबर 2025 की रात लगभग 11:30 बजे पटरी में अचानक अवरोध आने से इस हिस्से में ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। इस तकनीकी समस्या के कारण अप और डाउन दोनों दिशाओं की लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। रेलवे प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से इस खंड में ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाने या नियंत्रित करने का प्रबंध किया है। रेलवे अधिकारियों ने युद्धस्तर पर पटरी बहाली के कार्य शुरू कर दिए हैं, ताकि जल्द से जल्द रेल परिचालन सामान्य हो सके। इस काम के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और वे पूरी तत्परता से समस्या का समाधान करने में लगे हुए हैं। रेलवे ने यात्रियों से संयम रखने और आवश्यक जानकारी के लिए रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.