रेलवे ने छत्तीसगढ़ में शुरू की पहली 'बाइक रेंटल सर्विस', किराये पर मिलेंगे वाहन; यात्रियों को देना होगा इतना किराया
बिलासपुर, अगस्त 13 -- छत्तीसगढ़ में यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में नई पहल करते हुए दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बाइक रेंटल सर्विस (मोटरसाइकिल किराया सेवा) शुरू की है। रेलवे ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे की पहली बाइक रेंटल सेवा है। इसके शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन से शहर के विभिन्न हिस्सों तक जाने के लिए एक और किफायती एवं सुविधाजनक परिवहन विकल्प उपलब्ध हो सकेगा। SECR की तरफ से बताया गया कि इस बाइक रेंटल सुविधा को बिलासपुर स्टेशन परिसर में कोच रेस्टोरेंट के पास स्थापित किया गया है, और यह बाइक रेंटल सेवा 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि यहां से बाइक किराए पर लेने के लिए यात्री को वैध ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड की कॉपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.