आगरा, जुलाई 15 -- यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि उधना-मधुबनी साप्ताहिक ट्रेन को 12 से 26 जुलाई तक हर रविवार और मधुबनी-उधना साप्ताहिक ट्रेन को 13 से 27 जुलाई प्रत्येक सोमवार को बढ़ाया गया है। साथ ही लालकुंआ-राजकोट साप्ताहिक ट्रेन को 19 जुलाई से 27 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को और राजकोट-लालकुंआ साप्ताहिक ट्रेन को 20 जुलाई से 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार तक बढ़ाया गया है। यात्री इन ट्रेनों का लाभ आगामी तिथियों में यात्रा के लिए उठा सकते हैं। यह भी पढ़ें- गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक ट्रेन के फेरे बढ़ाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...