रेलवे ने चलाया संडे ऑन साइकिल अभियान
झांसी, जून 7 -- झांसी। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार तथा भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत झांसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में संडे ऑन साइकिल अभियान का आयोजन किया गया। डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, मोटापे के प्रति जागरूकता फैलाना तथा साइकिल के उपयोग के माध्यम से प्रदूषण को कम करने का संदेश देना था। अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए साइकिल चलाई और नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता तथा फिट रहने के महत्व को रेखांकित किया। प्रतिभागियों ने फाइट अगेंस्ट ओबेसिटी एवं पॉल्यूशन का सॉल्यूशन-साइकिल' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- फिट इंडिया अभियान के तहत निकाली गई साइकिल रैली, 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.