आगरा, दिसम्बर 8 -- भारतीय रेलवे ने खेल कोटे की भर्ती में बड़ा बदलाव किया है। खेल कोटे में भर्ती को खिलाड़ी द्वारा लगाए जाने वाले खेल प्रमाण पत्र केवल खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त खेल संघ के ही मान्य होंगे। खेल मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद मान्यता प्राप्त खेल संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में मिले मेडल व प्रमाण पत्र से ही अब रेलवे में खेल कोटे में नौकरी मिलेगी। 24 नवंबर को रेलवे बोर्ड ने सभी 17 रेलवे जोन को पत्र भेजकर नियमों में बदलाव की जानकारी दे दी है। रेलवे बोर्ड के निदेशक स्थापना (खेल) रवि कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अब रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) किसी फेडरेशन को अलग से मान्यता नहीं देगा। सर्टिफिकेट की वैधता की जांच सीधे खेल मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट से की जाएगी। यदि फेडरेशन खेल मंत्रालय की वेबसाइट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.