नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- प्रयागराज, पीयूष श्रीवास्तव सहायक लोको पायलट दंपति से तबादले के नाम पर घूस मांगने के मामले में उत्तर मध्य रेलवे ने सख्त विभागीय कार्रवाई की है। मामले में आरोपी कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र मणि त्रिपाठी को रेलवे ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है वहीं, दूसरे आरोपी एपीओ अरविंद कुमार के खिलाफ विभागीय जांच अभी जारी है। जांच में उनकी भूमिका और आरोपों की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ भी रेलवे बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जाएगी। बता दें कि सहायक लोको पायलट दंपति के तबादले के नाम पर घूस मांगने के आरोप में सीबीआई ने प्रयागराज के डीआरएम ऑफिस में तैनात एपीओ अरविंद कुमार और कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र मणि त्रिपाठी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की थी। बीते महीने 10 सितंबर को प्रयागराज से दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था...