आगरा, अप्रैल 10 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अहमदाबाद-दरभंगा 15 मई से 26 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को, दरभंगा-अहमदाबाद 18 मई से 29 जून तक प्रत्येक सोमवर को, गांधीधाम-भागलपुर 15 मई से 26 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को, भागलपुर-गांधीधाम 18 मई से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार को, उधना-अयोध्या कैंट 15 मई से 31 जुलाई तक प्रत्येक शु्क्रवार को, अयोध्या कैंट-उधना 16 मई से 1 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। इन ट्रेनों में यात्रा के इच्छुक यात्री रिजर्वेशन कराकर यात्रा कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...