आगरा, जुलाई 29 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को और कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। उधना-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन 28 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को और अयोध्या कैंट-उधना स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। इसके अलावा उधना-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन 27 अगस्त तक प्रत्येक गुरुवार को और मालदा टाउन-उधना स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 28 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को, भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। यह भी पढ़ें- सात जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़...