रेलवे ने एसी वेटिंग हाल बंद होने का नोटिस किया चस्पा
कानपुर, जुलाई 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एसी वेटिंग हाल में नियमित झाड़ू न लगाने या गंदगी की शिकायतों के अलावा बिजली गुल होने पर ठेकेदार ने एसी संयंत्र चालू रखने को कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया। इस कारण वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने एसी वेटिंग हाल के ठेके को निरस्त करने के साथ ही अनुबंध की सेवा शर्तों का उल्लंघन करने पर कांट्रैक्टर की सिक्योरिटी राशि भी जब्त कर ली है। रेलवे ने एसी वेटिंग हाल के बंद होने का नोटिस भी चस्पा कर दिया है। रेलवे अफसरों ने बताया कि यात्रियों ने शिकायतें की थीं कि जब तीन-चार घंटे को लाइट गुल होती थी तो एसी नहीं चलते थे। रेलवे अफसरों ने जारी नोटिस में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया है कि बिजली गुल होने पर ठेकेदार जेनरेटर या फिर अन्य कोई वैकल्पिक इंतजाम करेगा ताकि एसी चलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.