रेलवे ने एसीपी करने 1567 लोगों से वसूला 1.25 लाख का जुर्माना
आगरा, सितम्बर 6 -- आगरा रेल मंडल में अप्रैल से अगस्त के बीच बिना उचित कारण अलार्म चेन खीचने करने वालों के खिलाफ रेलवे ने कड़ी कार्रवाई की है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि पांच महीनों में आगरा रेल मंडल में एसीपी करने वाले 1567 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करके रेलवे ने 1.25 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला। अगस्त माह में एसीपी करने वाले 170 लोगों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर 58, आगरा किला स्टेशन पर 6, मथुरा जंक्शन पर 85, अछनेरा जं. पर 7 व कोसीकलां स्टेशन पर 8 लोगों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.