रेलवे निर्माण संगठन में अब सीधे नहीं होगी अफसरों की तैनाती, इंटरव्यू के बाद CSB करेगा चयन
मुख्य संवाददाता, अगस्त 12 -- UP News: रेलवे के निर्माण संगठन में अब अफसरों की सीधी तैनाती नहीं हो सकेगी। रेलवे बोर्ड की नई व्यवस्था के अनुसार सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड (सीएसबी) द्वारा इंटरव्यू के बाद तैनाती होगी। बोर्ड तय करेगा कि निर्माण संगठन में कौन अफसर जाने योग्य है। इसके लिए निर्धारित पद से पांच गुना अधिक अधिकारियों के इंटरव्यू होंगे। रेलवे बोर्ड के अनुसार इसका उद्देश्य निर्माण परियोजनाओं के लिए ऐसे अधिकारियों का चयन करना है, जिनके पास तकनीकी क्षमता, अनुभव और परियोजना प्रबंधन की समझ हो। चयन प्रक्रिया में केवल वरिष्ठता के बजाय अधिकारी की उपयुक्तता को भी महत्वपूर्ण आधार बनाया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत निर्माण संगठन में सेवा देने के इच्छुक अधिकारियों को एक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। निर्धारित पद से पांच गुना अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.