रेलवे निर्माण कार्यों की जांच करने पहुंचे एडीआरएम
बिजनौर, जून 2 -- धामपुर। धामपुर रेलवे स्टेशन पर लगातार हो रही टाइल्स गिरने की दुर्घटनाओं के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है। स्टेशन परिसर में तीन बार बड़े पत्थर गिरने की घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। मामला सुर्खियों में आने के बाद मंडल रेल प्रशासन ने एडीआरएम परितोष गौतम के निर्देशन में रेलवे अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को धामपुर भेजा। टीम ने स्टेशन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन स्थानों का जायजा लिया। जहां हाल ही में पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई थीं। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की स्थिति, सुरक्षा मानकों और भवन की गुणवत्ता से संबंधित बिंदुओं पर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए जा रहे स्टेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.