साहिबगंज, मई 27 -- साहिबगंज। रेलवे ने बुधवार को स्थानीय रेलवे नॉर्थ कॉलोनी में बुलडोजर चला कर अवैध झुग्गी-झोपड़ी को हटा दिया। रेलवे ने कॉलोनी में सालों पूर्व खाली कराये गये कई जर्जर रेलवे क्वार्टरों को भी जेसीबी लगा कर ध्वस्त कर दिया गया। उक्त कॉलोनी में बीते करीब 30 से अधिक सालों से कई लोग रेलवे की खाली जमीन पर झोपड़ी आदि बना कर रहते थे। उनमें अधिकांश लोगों का कहना था कि इनके पास न तो कहीं अपनी जमीन है और न कोई घर। रेलवे की ओर से जब आज उनका आशियाना उजाड़ना शुरू किया गया तो उनमें हड़कंप मच गया। किसी प्रकार अपना सामान समेट पर सभी दूसरी जगह जाने के लिए जुगाड़ लगाना शुरू किया । कुछ अपना सारा सामान लेकर रोड किनारे आ गये। दावा किया गया है कि इस कार्रवाई से करीब 125 से अधिक लोग आज बेघर हो गये। उनलोगों का कहना था कि अभी बारिश व आंधी ने कहर बरपाया हुआ...