जमशेदपुर, अगस्त 17 -- जमशेदपुर। आरपीएफ की ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते टीम ने स्टेशनों और ट्रेनों में जांच अभियान चलाकर वर्ष 2026 में 1781 बच्चों को बचाया जबकि, आरपीएफ जवानों ने ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत खुद को खतरे में डालकर 40 यात्रियों की जान बचाई है। स्वतंत्रता दिवस पर दक्षिण पूर्व जोन के रेल जीएम एके जैन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़ा व जागरूकता और जन-कल्याण से जुड़ी 237 गतिविधियां आयोजित की जन कल्याण से जुड़ी 237 गतिविधियां आयोजित कर 12 हजार 509 लोगों को लाभ दिया गया। वहीं, टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रेलवे ने 24 मार्च से 30 जून 2026 तक 204 कार्यक्रम आयोजित हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...