प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन भर्ती-2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर निशुल्क मॉक टेस्ट भी दे सकते हैं। परीक्षा छह, सात, आठ और नौ अक्तूबर को होगी। ई-कॉल लेटर परीक्षा तिथि से चार दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा। भर्ती में कुल 6557 पद हैं, जिनमें ग्रेड-1 के 323 और ग्रेड-3 के 6234 पद शामिल हैं। आरआरबी प्रयागराज के हिस्से में 282 पद हैं। इनमें तकनीशियन ग्रेड-1 सिग्नल के 20 और ग्रेड-3 के 262 पद हैं। मॉक टेस्ट से अभ्यर्थी परीक्षा पैटर्न समझ सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...