समस्तीपुर, जून 1 -- विद्यापतिनगर। विद्यापतिधाम स्टेशन के पश्चिम 10 नंबर रेलवे ढाला से करीब एक किलोमीटर पश्चिम दुमरदह चौर में सोमवार की शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। समाचार प्रेषण तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुमरदह चौर की ओर गए कुछ लोगों ने शव को देखा, जिसके बाद इसकी जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो...