सहरसा, मार्च 15 -- सौरबाजार। सहरसा-मधेपुरा रेल खंड मुख्य मार्ग स्थित ईटहारा रेलवे ढाला के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बैजनाथपुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि ईटहारा रेलवे ढाला के पास अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी जीआरपी को भी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल शव की पहचान कराने का प्रयास जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.