सीतामढ़ी, मई 16 -- सीतामढ़ी। जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ठेकेदार बनकर ईंट व्यवसायी से करीब दो लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर सेल सीतामढ़ी में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के रुन्नी सैदपुर टोल प्लाजा के पास ईंट भट्ठा संचालित करने वाले व्यवसायी के यहां एक व्यक्ति पहुंचा और खुद को रेलवे का ठेकेदार बताया। उसने निर्माण कार्य के लिए ईंट खरीदने की बात कही और भुगतान के लिए फर्म का करंट अकाउंट विवरण ले लिया। पीड़ित एम.डी. दानिश खान ने आवेदन में बताया है कि 25 अप्रैल 2026 को उनके चाचा के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें 3.99 लाख खाते में ट्रांसफर होने की सूचना दी गई। इसके बाद आरोपी ने फोन कर कहा कि उसे केवल 2 लाख की ईंट चाहिए, इसलिए अतिरिक्त राशि वापस कर दी जाए। यह भी पढ़ें- सीमेंट की आपूर...