छपरा, फरवरी 14 -- डोरीगंज। एक संवाददाता साइबर अपराधी अब ठेकेदारी और सरकारी कार्यों का हवाला देकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा गांव का है, जहां गोल्डिनगंज रेलवे स्टेशन का ठेकेदार बनकर एक व्यक्ति के खाते से 19,999 रुपये उड़ा लिए गए। इस संबंध में विष्णुपुरा गांव निवासी चंदन कुमार सिंह ने मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि 11 फरवरी की सुबह उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डिनगंज रेलवे स्टेशन का ठेकेदार बताया। उसने कहा कि स्टेशन परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए तत्काल चार ट्रेलर ईंट की आवश्यकता है। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि आपूर्ति होते ही पूरा भुगतान कर दिया जाएगा और आगे भी नियमित काम दिया जाएगा। तथाकथित ठेकेदार ने कहा कि भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.