धनबाद, जनवरी 30 -- महुदा, प्रतिनिधि । विद्युत विभाग गणेशपुर के कनीय अभियंता सोनु सांमड़ के नेतृत्व में बुधवार को अभियान चलाकर जमुनियां टांड़ रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ठेकेदार बिनोद कुमार यादव की साइट पर छापेमारी की गई। अधिकारियों के अनुसार यहां अवैध रूप से एलटी लाइन में तार जोड़कर व्यावसायिक काम किया जा र हा था। तार व अन्य सामान जब्त कर महुदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया। कनीय अभियंता ने बताया कि ठेकेदार पर 60 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। दूसरी ओर साइट पर मौजूद मुंशी सुजीत कुमार ने विद्युत विभाग के बिजली मिस्त्री शैलेन्द्र पासवान व अन्य चार लोगों पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने भी महुदा थाना में लिखित शिकायत दी है। आवेदन में लिखा है कि रेलवे के अधिकारियो से बात करने के बाद वह बिजली क...