प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज। महिला कल्याण समिति प्रयागराज मंडल ने बुधवार को रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। समिति की अध्यक्ष वंदना अग्रवाल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उपाध्यक्ष गुलशन वारिस, प्रज्ञा दीपक कुमार, वंदना सिंह, सचिव निहारिका सिंह, कोषाध्यक्षा अनुश्री समेत अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। वहीं डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने रेलवे लोको कॉलोनी, सिविल लाइंस में पौधरोपण किया। इस दौरान एडीआरएम दीपक कुमार, धनंजय कुमार सिंह, मो. मुबश्शिर वारिस और वरिष्ठ मंडल पर्यावरण प्रबंधक विक्रम सिंह कोली मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रेलवे : समर कैंप के समापन पर 74 बच्चे पुरस्कृत यह भी पढ़ें- 07--पर्यावरण सुरक्षा, जल संचयन और स्वच्छता को लेकर निकाली गई साइकिल रैली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...