दरभंगा, मई 10 -- संजय लाला,दरभंगा। दरभंगा-सकरी रेलखंड पर काकरघट्टी स्टेशन के पास शुक्रवार की देर रात पुल के पास दो हिस्सों में कटा हुआ युवक का शव बरामद किया गया। शव कमर के पास से कटा हुआ था। सदर थाने की पुलिस गश्ती कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर रेलवे ट्रैक के पास पड़े शव पर पड़ी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को शव के पास से कोई सामान या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। युवक का रंग सांवला बताया जा रहा है। उसने काला टी-शर्ट और जींस पहन रखा था, जबकि हाथ में ब्रेसलेट भी था। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक से युवक का शव किया गया बरामद प्रथमदृष्टया मामला ट्रेन से कटने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। सदर थानाध्यक्ष मनो...