पलामू, अप्रैल 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के निमिया मोहल्ला में बीसफुटा के समीप रेलवे ट्रैक से सोमवार की सुबह वृद्ध का शव बरामद किया गया है। वृद्ध की पहचान गढ़वा जिले भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मेरौनी गांव के मूल निवासी और वर्तमान में मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र हमीदगंज कंदाखांड मोहल्ला निवासी 62 वर्षीय रामानंद तिवारी के रूप में की गई है। वे होमगार्ड के सेवानवृत्त जवान थे। मेदिनीनगर टीओपी तीन के प्रभारी मंटू कुमार सूचना मिलने पर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि में आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, परंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि परिजनों के...