रेलवे ट्रैक से बरामद शव की हुई पहचान, सुसाइड की आशंका
बोकारो, जून 11 -- पिंड्राजोरा पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के डुंगरीगोड़ा हटिया के पास रेलवे ट्रेक से शव बरामद किया। जिसकी पहचान सुनता पंचायत स्थित बड़ाटांड़ निवासी 50 वर्षीय संतोष कुभकार के रूप में की गई है। इस हादसे से पूर्व मृतक के परिवार में लगातार कई हादसे हो चुके थे, जिससे वो काफी तनाव में चल रहे थे। आशंका जाहिर की जा रही है कि संभवतः इसी मानसिक तनाव में मृतक ने रेलवे ट्रैक पर जाकर सुसाइड कर लिया। लंबे इलाज के बावजूद मृतक के छोटे बेटे का देहांत हो गया था। इस हादसे से वो उबरा भी नहीं था कि बड़ा बेटा उपमुखिया धिरेन कुंभकार का शादी के नौ साल बाद एक बेटा हुआ, जिसकी मृत्यु हो गई। घटना से पुरे गांव में मातम छा गया वही परिवार के अन्य सदस्यो का हाल बेहाल है। पुलिस शव को जब्त कर चास अनुमंडल अस्पताल में रखवा दिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.