गोंडा, मार्च 5 -- मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक क्षेत्र के पारासराय रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर झाड़ियों में महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली इटियाथोक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह गैंगमैन सुनील राम ट्रैक की पेट्रोलिंग पर निकले थे। जब वह पारासराय रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे तो ट्रैक से कुछ दूरी पर झाड़ियों में एक महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल इटियाथोक रेलवे स्टेशन को दी। इटियाथोक रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर मुराली यादव ने बताया कि गैंगमैन द्वारा दी गई सूचना को रेलवे कंट्रोल को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात से लेकर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.