पलामू, अप्रैल 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जपला रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार देर रात रेलवे ट्रैक से घायल अवस्था में मिले युवक को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की पहचान बिहार के मोतिहारी निवासी 26 वर्षीय उमंग कुमार के रूप में हुई है।हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। उनके अस्पताल पहुंचने के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल शव अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 1:45 बजे स्टेशन मास्टर को सूचना मिली कि जपला स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस के माध्यम से युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.