देहरादून, मार्च 3 -- देहरादून। दीप नगर में सोमवार देर रात रेलवे ट्रैक से गुजर रहे 59 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक मजदूरी करते थे। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने सोमवार रात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पता लगा कि रेलवे ट्रैक से पैदल गुजरते वक्त राजेंद्र प्रसाद भट्ट निवासी दीपनगर ट्रेन की चपेट में आए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रात को शव मोर्चरी में रखवाया। बुधवार सुबह पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव मृतक के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...