बक्सर, फरवरी 3 -- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। डुमरांव रेलवे स्टेशन से पश्चिम उपकारी ब्रह्मस्थान के समीप से मंगलवार की सुबह रेल पुलिस ने एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। युवक के सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौत होने की बात सामने आ रही है। काफी कोशिश के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई है‌। आरा-बक्सर रेल खंड पर उपकारी ब्रह्म स्थान के समीप डाउन लाइन में पोल संख्या 647/42 के समीप युवक का शव पड़ा हुआ मिला है। फिलहाल यह बात सामने आ रही है कि ट्रेन की चपेट में आने के कारण युवक की मौत हुई है। रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...