फिरोजाबाद, सितम्बर 9 -- रजावली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक मैन की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें टूंडला स्थित रेलवे अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव रामनगर निवासी 55 वर्षीय विजय पाल पुत्र लटूरी सिंह भारतीय रेलवे में ट्रैक मैन के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी टूंडला रेलवे स्टेशन पर थी। सोमवार को वे ड्यूटी करने के बाद अपने घर पहुंचे। मंगलवार शाम छह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनकी पत्नी गुड्डी देवी ने बेटे राहुल कुमार को तबीयत बिगड़ने के बारे में जानकारी दी। राहुल कुमार अन्य परिजनों के उन्हें टूंडला स्थित रेलवे विभाग ...