सहरसा, अप्रैल 18 -- सहरसा। शहर के पोलिटेक्निक ढाला पश्चिम, संतनगर में आवागमन संकट को लेकर स्थानीय निवासियों की अहम बैठक हुई। कोशी विकास संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष विनोद कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। नागरिकों ने बताया कि सुरक्षित मार्ग के अभाव में रोजाना रेलवे ट्रैक पार करना उनकी मजबूरी है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई गई। निरीक्षण के बाद झा ने इसे जीवन के अधिकार से जुड़ा मुद्दा बताते हुए प्रशासन से शीघ्र वैकल्पिक मार्ग देने की मांग की। बैठक में जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने और आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- सहरसाः रेलवे ट्रैक पार करने की मजबूरी, समाधान की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.