आजमगढ़, अप्रैल 1 -- अंबारी, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर दिव्यांग की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी 58 वर्षीय सरभन लाल एक पैर से दिव्यांग थे। पांच माह पूर्व बीमारी के कारण उनकी पत्नी कैलाशी देवी का निधन हो गया था। इसके बाद से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह मंगलवार को बाजार गए थे। दोपहर में घर लौट रहे थे। गांव के पास ही रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इस दौरान ताप्ती-गंगा ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.