रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
गाजीपुर, जून 19 -- जमानिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय एक अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौड़ी गांव निवासी 58 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र नारायण जमानिया में किसी रिश्तेदार के घर आए हुए थे। शुक्रवार सुबह उन्हें वापस अपने घर लौटना था, जिसके लिए वह जमानिया रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन काउंटर से टिकट लेने के बाद, उन्होंने प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय सीधे रेलवे ट्रैक पार करना शुरू कर दिया। इसी दौरान सुबह करीब 5:10 बजे अप लाइन से गुजर रही 01144 दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.