अयोध्या, मार्च 7 -- भेलसर। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह भोर में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान कोतवाली रूदौली क्षेत्र स्थित अहिरन पुरवा के मजरे गौरियामऊ निवासी 43 वर्षीय मिश्रीलाल यादव पुत्र रामनरेश यादव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह हादसा रुदौली और गौरियामऊ रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार सुबह भोर में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रुदौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...