रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत
गौरीगंज, जुलाई 2 -- संग्रामपुर (अमेठी), संवाददाता। वाराणसी-लखनऊ रेल मार्ग पर गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के कटरा का सारा गांव निवासी राम आसरे जायसवाल (65) पुत्र लाला गुरुवार को मिश्रौली बाजार से लौट रहे थे। वह जरबंधन का पुरवा, तारापुर के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि राम आसरे जायसवाल मेहनतकश व्यक्ति थे। वह साइकिल पर रंग, रोगन और सिंदूर लेकर गांव-गांव फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.