बांका, मई 28 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चांदन थाना क्षेत्र के बिरनियां पंचायत अंतर्गत कटौन गांव के एक व्यक्ति ने गौरीपुर पंचायत के भलुवाही गांव के दो लोगों सहित चार व्यक्तियों पर जान मारने की नीयत से मारपीट कर रेलवे ट्रैक पर छोड़ देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित ने चांदन थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर चोरी, दस लोगों पर प्राथमिकी दर्जघटना का विवरण जानकारी के अनुसार कटौन गांव निवासी सुरेश दास, पिता स्वर्गीय बिछो दास ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 26 मई की रात करीब आठ बजे वह पड़ोसी गांव खैरगढ़ा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए भलुवाही गांव निवासी प्रकाश पुझार एवं भोली राय ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने फोन कर दो अन्य अज्ञात लोगों को ...