चक्रधरपुर, अप्रैल 13 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के डुमेरता रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक पर हाथी के आने से ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। रेलवे ट्रैक से हाथी के गुजरने के बाद ही ट्रेनों का परिचाालन समान्य हो सका। हालांकि, इस दौरान ट्रेन चालक की सुझबूझ से हाथी की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार को डुमेरता रेलवे स्टेशन के पास से मालगाड़ी गुजर रही थी। उसी समय अचानक एक हाथी रेलवे ट्रैक पर आ गया। हाथी को देखते हुये मालगाड़ी के चालक ने ब्रेक लगा दी। इसके बाद हाथी ट्रैक से गुजरते हुए जंगल में चला गया। इसके बाद चालक मालगाड़ी को लेकर आगे बढ़ा। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे द्वारा इन क्षेत्रों में ट्रेनों की स्पीड नियंत्रित कर दी गई। उधर वन विभाग की टीम भी हाथी को जंगल में खदेड़ने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.