रेलवे ट्रैक पर लोहे की पाइप देख इमरजेंसी ब्रेक, बाल-बाल बची बनारस सुपरफास्ट
प्रयागराज, जुलाई 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। वाराणसी से मुंबई जा रही बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस के लोको पायलट की सतर्कता से मंगलवार रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इरादतगंज के पास रेलवे ट्रैक पर लोहे की पाइप रखी देख लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने जीआरपी और आरपीएफ को अलर्ट किया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में एक संदिग्ध युवक के ट्रैक के आसपास घूमने की जानकारी मिली है। यह भी पढ़ें- मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहरामघटना की समयावधि घटना इरादतगंज और लिंक जंक्शन के बीच किलोमीटर संख्या 1344/46 पर मंगलवार रात करीब 8:43 बजे हुई। ट्रेन के चालक ने ट्रैक पर लोहे की पाइप देखकर तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे ट्रेन सुरक्षित रुक गई। ट्रेन करीब छह मिनट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.