रेलवे ट्रैक पर रील बनाने वालों पर होगी कार्रवाई
लखनऊ, जून 20 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ में रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक पर रील बनाने वालों के खिलाफ जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) अब सख्त रुख अपनाने जा रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें लोग रेलवे ट्रैक पर स्टंट करते, ट्रेनों के बेहद खड़े होकर और प्लेटफॉर्म पर डांस करते नजर आ रहे हैं। जीआरपी के मुताबिक, यह न केवल रील बनाने वालों की जान के लिए खतरा है, बल्कि इससे यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन की व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इस समस्या से निपटने के लिए जीआरपी एक विशेष अभियान शुरू कर रही है। इसके तहत स्टेशन परिसर और ट्रैक क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाएगी और हुड़दंग करने वाले रील क्रिएटर्स को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.