मिर्जापुर, मार्च 7 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा के पास शुक्रवार की शाम रेलवे ट्रैक पर युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि नटवा के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक की सिर कटी लाश मिली है। जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। शव कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। आस पास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...