बोकारो, जून 15 -- आद्रा रेल मंडल के तलगड़िया-महुदा रेलखंड स्थित बारकी सिंहडीह रेलवे पुल के समीप सोमवार तड़के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती का इलाज धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डूमरदाहा निवासी रथु देशवाली के पुत्र श्रीकांत देशवाली के रूप में हुई है। वहीं घायल युवती धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब चार बजे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव और उसके पास घायल अवस्था में युवती मिली। सूचना पर महुदा आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि युवती को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- बारकी रेल पुल पर प्रेमी युगल ने ट्...