मिर्जापुर, जून 22 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के जासा बघौरा गांव के पास रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन घटना के बारे में कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं। पुलिस के अनुसार ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है।

घटना की जानकारी गैपुरा चौकी क्षेत्र के जासा बघौरा गाँव के सामने डीएफसी अप रेलवे लाइन पर पोल संख्या 757/1315 और 215/20 के बीच सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। ट्रैक के बगल से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। आस-पास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। उधर शव मिलने की जानकारी होते ही क्षेत्र के बरी दुबे गांव निवासी टीपू और उनकी मां रामकली घटनास्थल पर पहुंच गईं...