गोरखपुर, अप्रैल 22 -- जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-बढ़नी-नौतनवा रेलखंड पर जंगल कौड़िया क्रासिंग के पास बुधवार सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विशुनपुर निवासी 22 वर्षीय अजय पुत्र चंद्रभान के रूप में हुई। वह मंगलवार शाम घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। सुबह ट्रैक पर उसका शव मिला, जिसमें दोनों पैर कटे थे और अत्यधिक रक्तस्राव से मौत हो चुकी थी। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.